हजारीबाग | रेल नेटवर्क विस्तार के लिए चैंबर ऑफ कॉमर्स और झारखंड रेल यूजर्स संगठन की बैठक रांची में हुई। सुविधाओं के विस्तार को लेकर जो बैठक हुई है वो हजारीबाग टाउन स्टेशन के रेल नेटवर्क विस्तार की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस बैठक में न सिर्फ हजारीबाग टाउन स्टेशन बल्कि झारखंड के प्रमुख शहरों रांची ,टाटानगर, हजारीबाग ,धनबाद, चाईबासा, डाल्टनगंज के लिए नई ट्रेनों की मांग की गई है। बैठक में हजारीबाग टाउन होकर सप्ताह में दो दिन राजधानी एक्सप्रेस चलने की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त टाटानगर दिल्ली के बीच में हजारीबाग टाउन होकर एक एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है। वहीं हजारीबाग टाउन होकर रांची कटरा के बीच एक ट्रेन चलाने की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त टाटानगर कोडरमा वाया हजारीबाग टाउन इंटरसिटी, धनबाद हजारीबाग टाउन मेमू ट्रेन, बड़बिल रांची वाया चाईबासा फास्ट पैसेंजर , रांची साहिबगंज इंटरसिटी, जसीडीह चोपन द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस, राँची रक्सोल सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनों की मांग बैठक में की गई। वही झारखंड में मेमो शेड नहीं होने को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। लोगो ने चक्रधरपुर और हटिया में मेमू शेड बनाने की मांग की। झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के साथ संपन्न बैठक में भी इस बारे में रोष प्रकट किया गया कि पूर्व मध्य रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे झारखंड के साथ निरंतर भेदभाव बरत रहा है। एक ओर जहां रेलवे बिहार और बंगाल के कनेक्टिविटी को लगातार मजबूत कर रहा है । वही इन दोनों प्रदेशों से जुड़े मामलों को त्वरित संज्ञान लेता है और झारखंड के मामले को दबाए रखता है।


