हजारीबाग में किराए के मकन में लगी आग:बंगाल के 8 व्यापारियों का 8-10 लाख का माल खाक, शॉर्ट सर्किट से घटना की आशंका

हजारीबाग स्थित विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बनासो गांव में बुधवार को एक किराए के मकान में आग लग गई। इस अग्निकांड में पश्चिम बंगाल के आठ व्यापारियों का लगभग 8 से 10 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार, ये व्यापारी पिछले 10 से 12 वर्षों से इस मकान में किराये पर रह रहे थे। वे आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रजाई, गद्दा, तोशक और अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं बेचते थे। व्यवसाय से संबंधित उनका सारा माल इसी मकान में संग्रहित था। दो लोग मकान के बाहर मौजूद थे बताया जा रहा है कि घटना के समय चार व्यापारी सामान बेचने के लिए बाहर गए हुए थे, जबकि दो मकान के बाहर मौजूद थे। घर के अंदर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग को अन्य मकानों तक फैलने से रोका आग की लपटें उठती देख स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर विष्णुगढ़ थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम भी पहुंची। हालांकि, दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही मकान में रखा सारा सामान जल चुका था। पुलिस, दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों की तत्परता से आग को आसपास के अन्य मकानों तक फैलने से रोक लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, पीड़ित व्यापारियों को लगभग 8 से 10 लाख रुपए की भारी आर्थिक क्षति हुई है। अग्निकांड के बाद व्यापारी सदमे में हैं। घटना की जानकारी देते हुए विष्णुगढ़ के अंचल अधिकारी नित्यानंद दास ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी प्रावधानों के तहत पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *