हजारीबाग में दनुआ घाटी में हादसा:दो ट्रकों की टक्कर में ड्राइवर गंभीर, घंटों केबिन में फंसा रहा; एंबुलेंस नहीं मिली

हजारीबाग के चौपारण में दनुआ घाटी एक बार फिर सुर्खियों में है। महुदी मोड़ के पास सोमवार को दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक घंटों केबिन में फंसा रहा। चौपारण थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश और स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। चालक की नहीं हो सकी पहचान एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण थाना प्रभारी के वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौपारण ले जाया गया। चालक की हालत अभी भी गंभीर है और उसकी पहचान नहीं हो पाई है। सड़क निर्माण कंपनी पर लापरवाही का आरोप राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर सिक्स लेन सड़क का निर्माण काफी धीमी गति से चल रहा है। एक ही सड़क से दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही होती है। इस वजह से यहां हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनकी मांग है कि निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं प्रशासन का कहना है कि सड़क निर्माण को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *