हजारीबाग में दो नक्सली गिरफ्तार:हत्या, लूट और धमकी के मामलों में थे वांछित, चरही थाना क्षेत्र से पकड़े गए

हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र के कजरी गांव से पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी प्रेम गंझू उर्फ प्रेम भोक्ता उर्फ बंगाली और नूतन गंझू हैं। दोनों कजरी गांव के रहने वाले हैं। प्रेम गंझू पर हत्या और आर्म्स एक्ट सहित तीन मामले दर्ज हैं। नूतन गंझू पर मारपीट, छेड़खानी, धमकी, लूट और सीएलए एक्ट के तहत केस चल रहे हैं। एसपी अरविंद कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों ने जल मीनार के निर्माण कार्य में लेवी की मांग की थी चरही थाना प्रभारी गौतम कुमार ने अपनी टीम के साथ छापेमारी अभियान का नेतृत्व किया। दोनों आरोपियों ने जल मीनार के निर्माण कार्य में लेवी की मांग की थी। इस पर वहां के संवेदक ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। एसपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि अपराध में संलिप्त नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है। इससे आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *