हजारीबाग में धान बीज से भरा ट्रक पलटा:स्कूली बच्चों से भरी बस के चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, एक बच्ची को मामूली चोट

हजारीबाग जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र में एनएच-522 पर मंगलवार सुबह धान बीज से लदा 407 वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बेनी पुल के पास वाहन का डाला इंजन और चेसिस से अलग होने से ट्रक पलट गया। घटना के समय सामने से एडिसन पब्लिक स्कूल, टाटीझरिया की बच्चों से भरी बस आ रही थी। बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क से नीचे उतार लिया। इससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। हालांकि, बस में सवार एक बच्ची को मामूली चोटें आईं। उसका स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार किया गया। सड़क पर धान बीज की बोरियां बिखर गईं 407 वाहन डेमोटांड क्षेत्र से विष्णुगढ़ की ओर जा रहा था। दुर्घटना में वाहन चालक शिबू कुमार यादव के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद सड़क पर धान बीज की बोरियां बिखर गईं। इससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ। टाटीझरिया थाना पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *