हजारीबाग के रांची-पटना नेशनल हाईवे पर बुधवार को टोल प्लाजा और सिरसी गांव के बीच सड़क हादसा हुआ। हादसे में 12 घंटे के नवजात शिशु और उसकी मौसी की मौके पर मौत हो गई। बच्चे के पिता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को सड़क पर रख मुख्य मार्ग को जाम कर दिया पिता अपनी पत्नी की बहन और नवजात शिशु को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। इस दौरान एक अनियंत्रित वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की खबर सुनते ही ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इससे रांची-पटना नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इचाक प्रखंड के सीईओ रामजी प्रसाद गुप्ता और थाना प्रभारी राजदीप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय मुखिया नंदू कुमार ने जिला प्रशासन से मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के कारण हादसे हो रहे हैं।


