हजारीबाग में सुरक्षा की तैयारी:पुलिस ने दंगा नियंत्रण का किया मॉक ड्रिल; आंसू गैस छोड़े, लाठीचार्ज भी किया

हजारीबाग के कल्लू चौक पर बृहस्पतिवार को मोहर्रम के मद्देनजर एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। पुलिस बल ने दंगा नियंत्रण के लिए लाठीचार्ज, आंसू गैस और नियंत्रित फायरिंग का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल में एक परिदृश्य प्रस्तुत किया गया। इसमें दिखाया गया कि असामाजिक तत्वों द्वारा शांति भंग करने की कोशिश की जाती है। फिर पुलिस बल कैसे त्वरित कार्रवाई करके स्थिति को नियंत्रित करता है। गड़बड़ी फैलाने वालों को कड़ा संदेश डीसी शशि प्रकाश सिंह और एसपी अंजनी अंजन ने मौके पर मॉक ड्रिल की निगरानी की। उन्होंने कहा कि यह अभ्यास त्योहार के दौरान गड़बड़ी फैलाने वालों को कड़ा संदेश देने के लिए किया गया है। प्रशासन ने बताया कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की पूरी तैयारी है। आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैयार है। जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *