हजूर साहिब यात्रा के लिए जत्था रवाना

लुधियाना| सचखंड श्री हजूर साहिब जत्था कमेटी की ओर से 125 श्रद्धालुओं का जत्था गुरुद्वारा सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ के पावन दर्शनों के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान कुलदीप सिंह दीपा ने जानकारी देते हुए बताया कि कमेटी हर वर्ष नियमित रूप से यह पावन यात्रा आयोजित करती है और संगत को विभिन्न ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन करवाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि जत्थे की रवानगी लुधियाना रेलवे स्टेशन से की। बैंड-बाजों के साथ यात्रियों को रवाना किया। कुलदीप सिंह दीपा ने आगे बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली और भोपाल रेलवे स्टेशनों पर विशेष लंगर का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर बीबी गुरमीत कौर, बीबी हरप्रीत कौर और बीबी जसलीन कौर ने बोले सो निहाल के जयकारे लगाकर जत्थे को रवाना किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *