हज यात्रियों को हज व उमरा के अरकानों को सही तरीके से करने की दी जानकारी

भास्कर न्यूज|सिमडेगा इस्लाम के पांच बुनियादी उसूलों में शामिल हज के लिए अब तैयारियां शुरू हो गई हैं। जून में होने वाले हज के लिए इसी महीने से हजयात्रियों की रवानगी मक्का मदीना के लिए शुरू हो जाएगी। अकीदत और उमंग के साथ हज सफर पर पहुंचने वालों को सऊदी अरब में किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। साथ ही वे अपना मुकम्मल हज सभी जरूरी अरकान के साथ करके लौटें, इसके लिए तरबियती कैंप लगाए जा रहे हैं। इस दौरान हज प्रशिक्षक, उलेमा और सफर के जानकार हाजियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसी के तहत शनिवार की रात ईदगाह मोहल्ला स्थित नूर मैरेज हॉल में हज तरबियती कैंप का आयोजन किया गया। इस साल हज पर जाने वाले जिले के 18 जायरीनों को हज यात्रा के बारे जानकारी दी गई। मौके पर राज्य हज कमेटी के हाजी कैशर ने जायरीनों को सफर के दौरान ले जाने वाले दस्तावेजों की भी जानकारी दी। साथ ही हज के दौरान मीना, अराफात, मुजदलफा, जमरात में अदा की जाने वाले अरकान के बारे विस्तार से बताया। उन्होंने एहराम पहनने, उमरा करने आदि के बारे विस्तृत जानकारी दी। हाजी कैशर ने कहा कि हज के दौरान काफी पैदल चलना पड़ता है। इस दौरान स्वास्थ्य को लेकर भी खास सावधानी बरतनी पड़ती है। वहीं कार्यक्रम में कोलेबिरा विधायक विक्सल कोंगाड़ी ने पहुंचकर हजयात्रियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह एक मुकद्दस यात्रा है। उन्होंने जायरीनों से उनके लिए भी खास दुआ करने की अपील की। विधायक ने देश के अमन चैन के लिए अल्लाह के घर में दुआ करने का आग्रह हजयात्रियों से किया। इधर बताया गया कि इस बार हज यात्रा पर जाने वालो में मो. फारूक, आशिया फारूक, मोहम्मद असलम अंसारी, नेइमा खातून, मोहम्मद मजहर हुसैन, नरगिस परवीन, मोहम्मद सुफियान परवेज, जुलेखा परवीन, मोहम्मद इम्तियाज पप्पू, नूरजहां खातून, अलाउद्दीन अशरफ, शादाब अली, सज्जाद अली, निकहत महमूद, मोहम्मद अनीस, रोशन आरा, शाहजहां खान, अनवरी खातून शामिल है। इधर कार्यक्रम में ट्रेनर हाजी कैशर को अलफ़लाह सोसाइटी के द्वारा शॉल ओढ़ाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में खूबैब शाहीद, अज़ीमुल्लाह अंसारी, हाजी तौहीद, खालिद, शाकिर सहित कई लोगों का योगदान रहा। मौके पर मौलाना मिन्हाज रहमानी, मौलाना आसिफुल्लाह, मौलाना सेराज, शमीम अख्तर, विधायक प्रतिनिधि शमी आलम, शकील अहमद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन दुआओं के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *