रांची | हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई की ओर से जानकारी दी गई है। बताया गया कि 31 जुलाई तक हज 2026 में जाने वाले आजमीन ए हज ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि थी। इसे बढ़ाकर 7 अगस्त तक किया गया है। झारखंड राज्य हज समिति के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि हज 2026 के लिए विजयवाड़ा को इम्बार्केशन प्वाइंट घोषित किया गया है। चयनित हज यात्रियों को हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के खाता में 20 अगस्त तक भुगतान करना होगा।