हज-2026 के लिए पहली प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। इसमें नंबर 1 से 2060 तक के आवेदक प्रोवीजनल (अस्थायी) रूप से चयनित किए गए हैं। मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रफत वारसी ने बताया कि चयनित लोगों को 11 अक्टूबर 2025 तक 1,52,300 रुपए जमा करना जरूरी है। रकम जमा करने के बाद हज यात्रियों को अपना हज आवेदन फॉर्म, जरूरी दस्तावेज और मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट 18 अक्टूबर 2025 तक जमा करना होगा। ये दस्तावेज या तो वेबसाइट पर अपलोड करें या भोपाल स्थित हज हाउस (ग्राम सिंगारचोली, गुलमोहर गार्डन के पीछे, एयरपोर्ट रोड) में जमा कर सकते हैं। ऐसे करें जमा ध्यान रखें
निर्धारित तारीख तक पैसे और कागजात जमा नहीं करने पर आपकी हज सीट रद्द हो जाएगी। पूरी जानकारी हज कमेटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जरूरत पड़ने पर मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी के नंबर 0755-2530139 पर संपर्क किया जा सकता है।


