हटा में मालवाहक पलटने से दो बाइक दबीं:बच्ची बाल-बाल बची, लोगों ने वाहन को उठाकर सीधा किया

दमोह जिले के हटा में रविवार शाम खचना नाका के पास लोहे के सरिया से भरा एक मालवाहक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में सड़क पर खड़ी दो बाइक दब गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के दौरान वहां मौजूद एक स्कूटी सवार बच्ची बाल-बाल बच गई। यह हादसा उस समय हुआ जब मालवाहक खचना नाका से रसीलपुर की ओर जा रहा था। हटा से सिमरिया तक स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण सड़क का एक हिस्सा ऊबड़-खाबड़ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, खराब सड़क की वजह से इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने मिलकर सीधा किया वाहन हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मिलकर पलटे हुए मालवाहक को सीधा किया, जिसके बाद सड़क पर यातायात फिर से शुरू हो सका।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *