दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य हेतु रोलिंग ब्लॉक लिए जाने के कारण निम्नांकित ट्रेनों के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है। ट्रेन संख्या 18036 हटिया- खड़गपुर एक्सप्रेस 15, 16 और 19 जुलाई को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 2 घंटे विलंब से हटिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर -हटिया एक्सप्रेस 14, 17, 18 और 20 जुलाई को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 2 घंटे विलंब से खड़गपुर स्टेशन से प्रस्थान करेगी।


