कांकेर| मोदी की गारंटी लागू कराने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने तृतीय चरण में जिला स्तरीय कलम बंद काम बंद आंदोलन शुरू किया। 29 दिसंबर से शुरू हुआ आंदोलन 31 दिसंबर तक चलेगा। छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा डीए, वेतन विसंगति, कैशलेस उपचार सुविधा सहित 11 सूत्रीय मांगो के लिए मोदी की गारंटी लागू करने आंदोलन किया जा रहा है। कलम बंद काम बंद करते सभी कर्मचारी अधिकारी मिनी स्टेडियम में एकजुट होकर संघर्ष कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने तृतीय चरण के जिला स्तरीय कलम बंद काम बंद आंदोलन की शुरूआत 29 दिसंबर से की। हड़ताल के दौरान शासकीय कार्यालयों में सन्नाटा देखने को मिला।


