हड़ताल स्थगित, काम पर लौटे प्रबंधक व ऑपरेटर्स

कवर्धा| कबीरधाम जिले में जिला सहकारी संघ के प्रबंधक व ऑपरेटर्स की 3 नवंबर से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को स्थगित हो गई। जिला सहकारी संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से मुलाकात कर हड़ताल स्थगन का पत्र सौंपा है। संघ ने कहा कि शासन द्वारा 15 नवंबर से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे में किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए सभी कर्मचारी हड़ताल स्थगित कर 21 नवंबर से अपनी ड्यूटी पर लौट आए हैं। हड़ताल के कारण पिछले कई दिनों से धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही थीं। हड़ताल खत्म होने के बाद अब खरीदी कार्य फिर से सुचारू रूप से चलने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *