हत्या केस में नाम जुड़ने पर परिजनों ने उठाए सवाल:पिता ने एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की, बोले– हमारा बेटा बेगुनाह

दतिया के कोतवाली थाने में दर्ज एक हत्या के मामले को लेकर नया विवाद सामने आया है। इस केस में आरोपी बनाए गए युवक के परिजनों ने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्राम जिगना निवासी रविन्द्र सिंह परमार ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि उनके बेटे रिंकल राजा परमार को बिना ठोस सबूत के पट्ठापुरा मोहल्ला में हुई हत्या से जोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि रिंकल का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। क्या है पूरा मामला समझिए
परिजनों के मुताबिक, 10 जनवरी की रात पट्ठापुरा मोहल्ला में सुरेंद्र यादव की हत्या हुई थी। इसी मामले में रिंकल राजा परमार का नाम शामिल कर लिया गया, जबकि घटना के समय वह अपने गांव जिगना में मौजूद था। परिवार का दावा है कि इसका प्रमाण गांव के लोग भी दे सकते हैं। रविन्द्र सिंह परमार ने मांग की है कि पुलिस गांव के लोगों से पूछताछ करे, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने एसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष और तथ्यों के आधार पर जांच कराने की अपील की है। एसपी बोले- जांच निष्पक्ष तरीके से होगी
इस मामले में एसपी सूरज वर्मा ने बताया कि हत्या के मामले में नामजद आरोपियों के परिजन उनसे मिलने आए थे। उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि परिजनों के पास कोई तथ्य या सबूत हैं, तो उन्हें विवेचक को दिया जाएगा, ताकि जांच सही दिशा में की जा सके। फिलहाल परिजन अपने बेटे को बेगुनाह बताते हुए न्याय की गुहार लगा रहे हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *