हत्या के दो आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर:सागर में पारिवारिक रंजिश में युवक के सिर पर मारी थी गोली, एक आरोपी फरार

सागर में देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम खतौली पिपरिया जैतपुर में पारिवारिक रंजिश के चलते हुए विवाद में गोली मारकर युवक की हत्या करने वाले फरार दो आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया है। सरेंडर की सूचना मिलते ही देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों को गिरफ्तार किया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम खतौली निवासी नितिन पिता प्रहलाद सिंह राजपूत उम्र 21 साल और भूपेंद्र सिंह के बीच पारिवारिक रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते 18 जून की रात दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गोलियां चल गई। भूपेंद्र सिंह के पक्ष ने नितिन पर फायर किए। चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था हत्या का केस
नितिन के सिर में दो गोलियां लगी। घटना की सूचना पर देवरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल नितिन को भोपाल रैफर किया गया। इलाज के दौरान नितिन की मौत हो गई। मामले में फरियादी सौरभ सिंह राजपूत की शिकायत पर देवरी पुलिस ने भूपेंद्र सिंह, लेखन सिंह, धीरज सिंह और पुष्पेंद्र सिंह राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया। 6 महीने से फरार चल रहे थे आरोपी कार्रवाई करते आरोपी भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन तीन आरोपी फरार थे। इसी बीच 6 महीने से फरार चल रहे आरोपी लेखन सिंह और पुष्पेंद्र सिंह ने न्यायालय में सरेंडर किया है। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की। देवरी थाना प्रभारी हरिराम मानकर ने बताया कि हत्या के मामले में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी धीरज सिंह फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *