हत्या के मामले में राजीनामे के लिए दबाव डालने की शिकायत

भास्कर न्यूज |सवाई माधोपुर हत्या के मामले में राजीनामा करने के लिए दबाव डालने की शिकायत को लेकर पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में रावल गांव निवासी हंसराज मीना ने बताया कि गत माह हुई उसकी पत्नी की मौत के मामले में कुंडेरा थाने में दर्ज रिपोर्ट को लेकर राजीनामा करने के लिए दबाव डाल रहे है। इस मामले में कुंडेरा थाना पुलिस द्वारा भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जबकि संबंधित लोगों द्वारा सरेआम उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *