हत्या के मामले में वांछित आरोपी किया काबू

अमृतसर| सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को काबू करके बटाला पुलिस के हवाले किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हीरा लाल निवासी गांव झाड़ियावाल, बटाला के रूप में हुई है। इंचार्ज अमोलकदीप सिंह ने बताया कि बटाला में हुए कत्ल के एक मामले में वांछित आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने 23 जुलाई 2024 को युधबीर सिंह निवासी गांधी नगर बटाला की हत्या की थी। जिसे काबू करके बटाला सिविल लाइन पुलिस को सौंप दिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बेटे अमनप्रीत सिंह पर लड़ाई-झगड़े, लूटपाट के 6 मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *