युवक की हत्या के करीब 2 साल पुराने मामले में न्यायालय अपर सेशन न्यायाधीश क्रम 6 ने तीन आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने आरोपी करण गुर्जर, प्रेम हाडा, मनोज केवट को आजीवन कारावास की सजा व एक-एक लाख के अर्थ से दंडित किया है।
मामले के अनुसार 13 सितंबर 2022 को फरियादी शैलेश केवट सकतपुरा ने पुलिस थाना कुन्हाड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि रात 10:30 बजे मेरा भांजा अमन केवट अपने अपने दोस्तों के साथ सुमन स्कूल सकतपुरा में बैठे हुए थे। उसी समय वहां पर एक बाइक से करण मनोज व प्रेम केवट आए। आते ही मेरे भांजे पर चाकू से हमला कर दिया। इस बीच मेरे दोस्त लकी और जेपी ने बीच बचाव किया तो तीनों बाइक लेकर फरार हो गए। हॉस्पिटल में अमन की मौत हो गई।
शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र पेश किया।


