हत्या मामले का आरोपी 1 साल के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर काबू

अमेरिका से डिपोर्ट होकर हथकड़ियों में देश पहुंचे युवाओं के मुद्दे को लेकर ऑ ल इंडिया यूथ कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ हाल गेट के बाहर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस ने हाथों में लोहे की जंजीरें पहनकर मोदी सरकार का पुतला भी जलाया। यूथ कांग्रेस के नेता हाथों में तख्तियां लेकर और लोहे की जंजीर लगाकर पहुंचे। तख्तियों पर ‘बेड़ियों में हिंदुस्तान, नहीं सहेंगे ये अपमान’ लिखा हुआ था। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिका राष्ट्रपति की गले मिलते की फोटो की तख्तियां भी पकड़ी थी। पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान मोहित महिंद्रा की अध्यक्षता में सभी युवाओं ने हाल गेट पर पहुंचकर लोहे की जंजीरों के साथ केंद्र सराकर के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। मोहित महिंद्रा ने कहा कि राष्ट्रीय प्रधान उदय भानू चिब के निर्देशों के तहत पंजाब यूथ कांग्रेस ने मोदी सरकार का पुतला फूंका हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के युवाओं के साथ ऐसे व्यवहार पर चुप्पी साधे बैठे हैं। देश के युवाओं के साथ हाथों में हथकड़ियां पहनाकर अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत भेजा दिया गया। जबकि भारत से अपना जहाज भेजा जा सकता था। युवाओं को हथकड़ियां पहनाकर भेजना मानवाधिकारों का उल्लंघन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 56 इंच का सीना कहां हैं? कांग्रेस अपने देश के युवाओं के साथ ऐसा व्यवहार कभी बर्दाश्त नहीं करेंगी। इस मौके पर पंजाब यूथ कांग्रेस के सीनियर महासचिव रवि प्रकाश आशु, पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव दीपक खोसला आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *