हथियारों के सिंडिकेट से जुड़े 8 लोग गिरफ्तार:5 राज्यों से जुड़े गैंग के तार, इंग्लैंड मेड रिवॉल्वर सहित कई हथियार बरामद

धौलपुर में पुलिस ने हथियारों के सिंडिकेट से जुड़े 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के कब्जे से एक इंग्लैंड मेड रिवॉल्वर 32 बोर सहित कई हथियार जब्त किए हैं। आरोपियों के तार बिहार, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश से जुड़े हैं। आरोपी इन राज्यों में हथियारों की सप्लाई करते थे। सिंडिकेट के सभी लोग बोलेरो और स्विफ्ट गाड़ी से आए थे। जिन गाड़ियों को जब्त किया गया हैं। पुलिस ने सभी को सदर थाना इलाके के मिलिट्री स्कूल के पास के जंगल से गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी मुनेश मीणा ने बताया कि रात के समय डीएसटी टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने हथियारों के सिंडिकेट की मिलिट्री स्कूल के जंगलों में होने की सूचना दी थी। सूचना पर सदर थाना प्रभारी रामनरेश मीणा और एएसआई शिवकुमार के साथ सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस ने बोलेरो और स्विफ्ट गाड़ी में मौजूद सिंडिकेट से जुड़े आठ लोगों को दबोच लिया। अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने आए थे सभी
थाना प्रभारी ने बताया कि हथियारों के सिंडिकेट से जुड़े सभी लोग अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने आए थे। पुलिस ने मौके से बोलेरो और स्विफ्ट गाड़ी को जब्त करने के साथ सिंडिकेट से जुड़े जयपुर ग्रामीण के जमवारामगढ़ थाना इलाके के चौमुखा की ढाडी निवासी सुनील (23) पुत्र रामफूल, राजेश (22) पुत्र रामजीलाल निवासी मनोहरपुर, महेश (22) पुत्र चोथूराम निवासी निमडिया थाना जमवारामगढ़ और धौलपुर जिले के मोनू (23) पुत्र गोठियाराम निवासी कुरिगमा थाना नादनपुर, प्रशांत (22) पुत्र मलखान सिंह निवासी हांसई थाना कंचनपुर, अजय (22) पुत्र रामबाबू निवासी गजपुरा थाना बाड़ी सदर, देवेन्द्र (30) पुत्र गोपाल सिंह निवासी तिघरा थाना सदर, आशू (22) पुत्र सुरेश निवासी गजपुरा थाना बाड़ी सदर को गिरफ्तार किया है। इंग्लैंड मेड रिवॉल्वर बरामद
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सिंडिकेट के लोगों के पास एक इंग्लैंड मेड रिवॉल्वर 32 बोर, एक देसी कट्टा 12 बोर, एक पिस्टल 32 बोर, 24 कारतूस 12 बोर और 52 कारतूस 32 बोर जब्त किए गए हैं। पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बिहार, पंजाब, हरियाणा और एमपी से जुड़े हैं गैंग के तार
सीओ सिटी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सिंडिकेट के सदस्यों ने पूछताछ में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और बिहार की गैंग को हथियार सप्लाई करने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने जयपुर, दिल्ली, मोहाली, चंडीगढ़ तक हथियारों की तस्करी करने का खुलासा किया है। बड़ी लूट करने वाले बदमाशों तक पहुंचाते थे हथियार
सीओ सिटी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने हथियारों को खरीद कर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने वाली गैंग को सप्लाई करने की बात स्वीकार की है। आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *