हथियार बरामद करवाने गई पुलिस पर हमला, जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर घायल

शहर के साईं धाम मंदिर के पीछे विश्वकर्मा नगर में रणदीप सिंह के घर पर पुलिस गैंगस्टरों को लेकर असलहा बरामद करने गई तो एक गैंगस्टर ने पुलिस के साथ हाथापाई करते हुए धक्का देकर जमीन में छुपा कर रखे पिस्तौल से पुलिस पर फायर कर दिया, इससे पुलिस मुलाजिम बाल-बाल बच गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो फायर हवा में किए जबकि तीसरा फायर गैंगस्टर गुरजंट सिंह पर किया जो उसकी टांग में लगा और घायल हो गया। गुरजंट सिंह को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी गैंगस्टर के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में केस दर्ज किया है। एसपी डी बाल किशन सिंगला, डीएसपी सिटी रविंदर सिंह और एसएचओ सिटी वन प्रताप सिंह ने बताया कि 8 अप्रैल की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि साईं धाम मंदिर के पास रणदीप सिंह गोल्डी कि घर पर गैंगस्टर व स्मगलर के​ छिपे होने की आशंका है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने गई तो वे भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर रोशनदीप सिंह निवासी हुकूमतवाला जिला फिरोजपुर, आकाशदीप सिंह निवासी गांव बंगाली जिला फिरोजपुर, गुरजंट सिंह निवासी गांव ख्याला कलां जिला अमृतसर साहिब को गिरफ्तार करके उनके पास से चाइना मेड दो पिस्तौल, 15 कारतूस, सवा 9 लाख रुपए की ड्रग मनी, आई-20 कार और थार गाड़ी कब्जे में लेकर असलहा एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार तीनों गैंगस्टर विदेश में बैठे डानी बाल गैंग के शूटर है। मालेरकोटला में भी नशा तस्करों ने पुलिस पार्टी पर की फायरिंग, जवाबी फायरिंग में 1 तस्कर घायल अमरगढ़ (मालेरकोटला)|मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसमें पुलिस कर्मचारी बाल-बाल बच गए हैं। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हो गया। दोनों से पुलिस ने 96 ग्राम हेरोइन समेत असला बरामद किया है। एसएसपी मालेरकोटला गगन अजीत सिंह ने बताया कि 8 अप्रैल को डीएसपी (इनवेस्टिगेशन) मालेरकोटला सतीश कुमार, डीएसपी अहमदगढ़ राजन शर्मा, सीआईए इंचार्ज हरजिंदर सिंह पुलिस पार्टी समेत गांव अकबरपुर छन्ना की सीमा पर लुधियाना-मालेरकोटला रोड पर मौजूद थे। रात को करीब 10.30 बजे मोटरसाइकिल पर दो नौजवान लुधियाना की तरफ से आ रहे थे। उन्हें रुकने का इशारा किया गया लेकिन उनके द्वारा पुलिस पर तीन फायर कर दिए गए। जवाब में पुलिस पार्टी द्वारा भी फायर किए गए। पुलिस पार्टी द्वारा किए गए फायर में से एक फायर मोटरसाइकिल के पीछे बैठे व्यक्ति की टांग में लगा। इसके बाद दोनों व्यक्ति नीचे गिर गए। मोटरसाइकिल चालक की पहचान तरनजीत सिंह उर्फ सोनू निवासी भाई हिम्मत सिंह नगर लुधियाना और पीछे बैठे व्यक्ति की पहचान गुरसत्तकिरतपाल सिंह उर्फ गोपी निवासी मोहम्मदपुरा के तौर पर हुई। उनसे 96 ग्राम हेरोइन, एक पिस्टल .32 बोर, एक कारतूस, 3 खोल (कारतूस), मोटरसाइकिल व दो मोबाइल बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि बुधवार को तीनों आरोपियों को रणदीप सिंह के घर लाया गया। जहां उन्होंने असलहा छिपाकर रखा हुआ था। गुरजंट सिंह ने पुलिस को धक्का मारकर जमीन में छिपा कर रखा पिस्तौल निकालकर पुलिस पर दो फायर कर दिए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन फायर किए, जिसमें से एक गोली गुरजंट सिंह की टांग में लगी। घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जबकि पुलिस को एक और पिस्तौल बरामद हुआ है। तीनों आरोपियों के ऊपर काफी मामला दर्ज है। गुंजन सिंह एक नामी गैंगस्टर की हत्या में भी फरार था। इतना ही नहीं जनवरी महीने में मोगा पुलिस ने गांव भल्लूर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गुरजंट सिंह शामिल था। अब तो तीनों गैंगस्टर विदेश में बैठे गैंगस्टर के लिए नशा बेचने का भी काम करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *