हथियार रिकवरी के दौरान तस्कर ने पुलिस की कार्बाइन छीनी, जवाबी कार्रवाई में घायल

भास्कर न्यूज | अमृतसर मजीठा बाईपास पर पुलिस ने एनकाउंटर में नशा तस्कर को घायल किया, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना मजीठा रोड की पुलिस ने 8 किलो सहित काबू नशा तस्कर धरमिंदर की निशानदेही पर मजीठा बाईपास पर हथियार रिकवरी करवाने के लिए गई। आरोपी ने पुलिस मुलाजिम का कार्बाइन छीनी तो पुलिस ने एक हवाई फायरिंग करके सरेंडर करने को कहा। मगर जब आरोपी ने कार्बाइन से गोली चलाने की कोशिश की तो पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में आरोपी की टांग पर गोली मारकर घायल कर दिया। एनकाउंटर में फिलहाल कोई भी पुलिस मुलाजिम जख्मी नहीं हुआ है। घटना बुधवार दोपहर डेढ़ बजे की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर मौके पर पहुंचे। सीपी भुल्लर ने बतायार कि मजीठा रोड थाने की पुलिस ने 18 मार्च को 8.08 किलो हेरोइन और एक पिस्तौल के साथ आरोपी धरमिंदर सिंह को काबू किया था। वह हर्षा छीना का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ में उसने मजीठा बाईपास नजदीक पेड़ों के पास हथियार छिपाने की बात कही। जब पुलिस उसे अपने साथ लेकर हथियार की रिकवरी करने के लिए पहुंचे तो उसने एक पुलिस मुलाजिम की कार्बाइन छीन ली। वह गोली चलाने वाला ही था कि पुलिस ने उसकी टांग पर गोली मारकर उसे जख्मी किया। फिलहाल आरोपी अस्पताल में दाखिल है। उसके ठीक होने के बाद रिमांड हासिल करके पूछताछ की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *