हथियार रिकवरी के दौरान मुठभेड़ बदमाश की टांग में लगी गोली, काबू

भास्कर न्यूज |अमृतसर मेहता के मत्तेवाल ड्रेन के पास पुलिस और तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने जबावी कार्रवाई करते हुए आरोपी की टांग में गोली मारकर जख्मी कर उसे काबू किया। आरोपी को तुरंत अस्पताल में ईलाज के लिए दाखिल करवाया गया। यह घटना शनिवार की शाम 6 बजे की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनू सिंह उर्फ सोना गांव तनेल के रूप में हुई है। घटनास्थल पर पहुुंचे एसपी इंवेस्टिगेश्न आदित्य ने बताया कि 22 जून की रात को फिरौती के पैसे न देने पर मेहता एक डाक्टर के घर के बाहर आरोपी सोनू ने एक साथ के साथ मिलकर गोलियां चलाई थी। इस मामले में मेहता पुलिस ने उसे काबू करके एक पिस्तौल और 260 ग्राम हेरेाइन बरामद की थी। अरोपी सोनू की निशानदेही पर शनिवार की शाम 6 बजे मेहता पुलिस उसे पिस्तौल रिकवरी के लिए मत्तेवाल ड्रेन के पास लेकर आई, जिसने उसी पिस्तौल से पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जबावी कार्रवाई में पुलिस ने उसकी टांग में गोली मारकर जख्मी करते हुए काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी सोनू विदेश बैठे अर्श बगा के कहने डाक्टर के घर के बाहर गोलियां चलाई थी। उसके खिलाफ पहले से तीन एनडीपीएस के पर्चे दर्ज है। आरोपी सोनू दिसंबर 2024 को गुरदासपुर जेल से बाहर जमानत पर आया था। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेड कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *