हथौड़े से पति के सिर पर मारा, शव को जलाया:अवैध संबंध की वजह से दंपती में हुआ था विवाद, मर्डर के बाद पत्नी भाग गई थी मायके

सरायकेला में राजेश कुमार‎ महथा की 15 जुलाई को हुई हत्या का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया है। हत्या आदित्यपुर थाना अंतर्गत धीराजगंज ‎‎सतबहनी में राजेश की पत्नी पूजा कुमारी ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी मुकेश कुमार लुणायत के अनुसार, पुलिस पूछताछ में आरोपी पूजा ने बताया कि पति का किसी अन्य लड़की से अवैध संबंध था। वह उसके सामने ही उस लड़की से घंटों मोबाइल पर बातचीत करता था। इसी बात पर 15 जुलाई की रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। शव को पेट्रोल को छिड़क कर आग लगा दिया गुस्से में पूजा ने सोई अवस्था में राजेश के सिर पर हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर में रखे पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया। घटना के बाद पूजा बच्चों को लेकर गिरिडीह अपने मायके आ गई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ा (जिसमें खून लगा हुआ है) को बरामद कर लिया है। चार दिनों बाद मिला था शव बीते शनिवार को राजेश कुमार ‎महथा का अधजला शव उसके किराए के मकान से ‎‎लहूलुहान अवस्था में मिला था। कमरे से ‎दुर्गंध आने की सूचना पर आदित्यपुर ‎‎पुलिस वहां पहुंची थी। ‎उसके बाद घर का ताला तोड़कर ‎शव बरामद किया गया। मृतक गिरिडीह‎ जिला के उधनाबाद का रहना वाला‎ था। वह पिछले सोमवार को ही‎ सतबहनी हरि मंदिर के सामने गौरांग‎चंद्र मुखी के किराए के मकान में ‎परिवार के साथ रहने आया था।‎ राजेश कोलाबीरा स्थित डीडी स्टील‎ कंपनी में लैब टेक्नीशियन के पद पर‎ कार्यरत था। मंगलवार को वह बी व‎ सी शिफ्ट ड्यूटी कर घर लौटा। उसी‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ दिन उसका अपनी पत्नी के साथ‎ विवाद हुआ। इसकी भनक मकान ‎मालिक को भी लगी थी। मृतक के भाई ने कहा था भाभी ने की हत्या‎ इधर, मृतक के भाई सहदेव महथा ने बताया था कि बुधवार को भाभी अपने भाई गौतम ‎चौधरी के साथ उदनाबाद पहुंची। रात भर रही और सुबह में मायके छाता पत्थर ‎चली गई। परिवार के किसी सदस्य से बातचीत नहीं की। भाभी ने मेरे भाई पर ‎दूसरी लड़की से अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया। भाभी के पिता ने ‎मेरे पिता को काफी खरी-खोटी सुनाई। कहा कि मेरी बेटी को ससुराल में ‎काफी तकलीफ दी जा रही है। पति भी रुपए नहीं देता। ऐसे में अब उनकी‎ बेटी मायके में ही रहेगी। इसी बीच शनिवार को भाई की हत्या की खबर‎ आदित्यपुर थाने से मिली। स्पष्ट है कि भाभी ने ही हत्या की है। इसमें भाभी ‎के परिवार वालों की भी संलिप्तता है।‎

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *