हनीट्रैप गैंग, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते:मुजफ्फरनगर में मां-बेटी मिलकर वसूलती थी लाखों रुपए; लीडर ‘हसीना’ समेत 5 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर की खतौली पुलिस ने हनीट्रैप कर ब्लैकमेल करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गैंग के 3 पुरुष और 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह गैंग अपने शिकार का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। फिर उनसे रुपए ऐंठता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 मोबाइल, 3 फर्जी पुलिस के आईडी कार्ड, 2.10 लाख रुपए कैश, 3 कार और एक हिडन कैमरा बरामद किया है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति ने बताया- जानसठ के एक व्यक्ति ने 10 फरवरी को थाना खतौली में शिकायत दी थी। उसने आरोप लगाया था कि हसीना नाम की महिला ने उसे अपने घर बुलाया। यहां उसे एक लड़की के साथ कमरे में बंद कर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे धमकी दी गई कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो रेप का केस दर्ज कर दिया जाएगा। पहले 3 तस्वीरें… एसओजी का बताकर जबरन कार में बैठाया
एसपी सिटी ने बताया कि बाद में आरोपियों ने खुद को मेरठ एसओजी की टीम का सदस्य बताते हुए उस व्यक्ति को जबरन कार में बैठा लिया। पुलिस आईडी कार्ड दिखाकर 7 लाख रुपए नकद, 27 लाख रुपए का चेक और उसकी क्रेटा कार छीन ली। पीड़ित ने जब पुलिस को इसकी सूचना दी तो गैंग की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाई गई। पुलिस ने बुधवार को गंग नहर पटरी बर्फखाने वाले रास्ते से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें रुड़की (हरिद्वार) का रहने वाला मसूद अहमद उर्फ शब्बू, मुस्तकीम अहमद, शारिक, खतौली (मुजफ्फरनगर) की रहने वाली हसीना और आसमा शामिल हैं। लीडर अपनी बेटी के साथ करती थी ब्लैकमेल
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि हसीना और उसकी बेटी आसमा देह व्यापार करती हैं। वे शिकार को जाल में फंसाने के लिए पहले किसी लड़की से मिलवाती हैं। फिर उसकी फर्जी उम्र बताकर अश्लील वीडियो बना लेती है। इसके बाद धमकी देकर लाखों रुपए की वसूली की जाती थी। इस मामले में मुख्य आरोपी हसीना का लंबा आपराधिक इतिहास है। वह पहले भी देह व्यापार और हत्या के मामलों में नामजद रह चुकी है। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार शर्मा ने बाताया कि अब पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। —————– ये खबर भी पढ़ें… संत रविदास धाम बना मिनी पंजाब, भक्तों ने पहनाई कैनेडियन डालर की माला; सांसद चंद्रशेखर बोले- सनातन नहीं युवाओं के लिए बोर्ड बने शिरोमणि संत रविदास की जयंती मनाई जा रही है। वाराणसी में उनके गांव बेगमपुरा की भव्यता दिख रही है। यह पूरा गांव मिनी पंजाब बना हुआ है 2 Km के एरिया में 5 लाख रैदासी ठहरे हुए हैं। बुधवार को संत रविदास की प्रतिमा पर भक्तों ने कनाडाई नोटों की माला पहनाई। वहीं आसपा सांसद चंद्रशेखर भी संत रविदास के दरबार में पहुंचे। आसपा सांसद चंद्रशेखर ने कहा- पार्लियामेंट में मेरे विरोध करने के बाद कल रात में रविदास जयंती पर सरकार ने छुट्‌टी घोषित की। जबकि मैंने सीएम और पीएम को पत्र भी लिखा था कि संत रविदास जयंती का अवकाश होना चाहिए। जहां शोभायात्रा-नगर कीर्तन निकलता हो वहां परमिशन मिलनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *