हनी ट्रैप में फंसाकर महिला ने 50 लाख मांगे:अश्लील फोटो वीडियो से कर रही थी ब्लैकमेल, पहले भी कॉलोनाइजर को फंसा चुकी

देवास नाहर दरवाजा पुलिस ने बुधवार को एक महिला को हनी ट्रैप के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया है। महिला पर राजोदा निवासी एक व्यक्ति से 50 लाख रुपये और जमीन में आधा हिस्सा मांगने की धमकी देने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद महिला को रात में मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, राजोदा निवासी भावेश ठाकुर ने हाल ही में एक आवेदन दिया था। इसमें उन्होंने बताया था कि परिधि उर्फ अंकिता नामक महिला उन्हें परेशान कर रही है और 50 लाख रुपये के साथ-साथ भोपाल रोड स्थित उनकी भूमि में आधा हिस्सा मांग रही है। अश्लील फोटो वीडियो से कर रही थी ब्लैकमेल
फरियादी द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने परिधि के खिलाफ ब्लैकमेल सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। नाहर दरवाजा थाना प्रभारी मंजू यादव ने बताया कि भावेश ठाकुर ने शिकायत में कहा था कि महिला ने पहले उन्हें प्रेमजाल में फंसाया और फिर अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 50 लाख रुपए की मांग की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महिला एबी रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप की पार्किंग में खड़ी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला से पूछताछ जारी है। पहले भी कॉलोनाइजर को फंसा चुकी
यह महिला पहले भी शहर के एक कॉलोनाइजर को अपने चंगुल में फंसा चुकी है। पिछले वर्ष भी इसी थाने में उसके खिलाफ शोषण का एक मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308 और 6 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *