हनुमानगढ़ में अग्रवाल समाज ने की गोसेवा:गोशाला में सवामणी का भोग लगाया, सफाई भी की

हनुमानगढ़ जंक्शन में अग्रवाल समाज समिति की नवगठित कार्यकारिणी ने नववर्ष के उपलक्ष्य में गोसेवा की। समिति के सदस्यों ने कैनाल कॉलोनी स्थित गौ सेवा आश्रम में गोमाता को सवामणी का भोग लगाया।
यह कार्यक्रम समिति अध्यक्ष सुभाष बंसल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकारिणी सदस्यों ने श्रमदान किया और गोशाला परिसर की सफाई भी की। गौ सेवा आश्रम के संचालकों ने अग्रवाल समाज समिति की नई कार्यकारिणी का अभिनंदन किया। भीष्म कौशिक, जसपाल सिंह बराड़, राजीव गर्ग, विक्रम मेहंदीरत्ता, मनीष कुमार और नरेश कुमार ने समिति सदस्यों को माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भीष्म कौशिक ने सामाजिक कार्यों में समिति की अग्रणी भूमिका की सराहना की और उन्हें नववर्ष में सेवा कार्यों को जारी रखने का आह्वान किया। समिति के पदाधिकारियों ने हनुमानगढ़ विधायक गणेशराज बंसल का भी अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष सुभाष बंसल, सचिव तरसेम जिंदल, उप सचिव महावीर बंसल, कोषाध्यक्ष आशीष गोयल, प्रचार सचिव मुकेश मित्तल, विधि मंत्री दिनेश कुमार गुप्ता और संगठन मंत्री सुरेश मित्तल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *