हनुमानगढ़ में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:40 ग्राम हेरोइन और 6.2 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो तस्कर धरे

हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मन अरशद अली के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘जीरो टॉलरेंस अभियान’ के तहत की गई इस कार्रवाई में मादक पदार्थों की बड़ी खेप बरामद की गई है। पहली कार्रवाई में तलवाड़ा पुलिस थाना की थानाधिकारी रजनदीप कौर के नेतृत्व में टीम ने गश्त के दौरान मुंडा निवासी बबू (24) को 40 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच गोगामेडी थाना की थानाधिकारी संतोष ढाका को सौंपी गई है। दूसरी, कार्रवाई में नोहर पुलिस थाने में तैनात एसआई रमेश पन्नु के नेतृत्व में टीम ने खोपड़ा निवासी रामकिशन (55) को 6 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त के साथ पकड़ा। इस मामले की जांच फेफाना थाने को सौंपी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाधिकारियों और जिला विशेष टीम को अवैध मादक पदार्थों, नशा तस्करी, अवैध हथियार, जुआ, सट्टा और क्रिकेट बुकी जैसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वांछित अपराधियों, स्थाई वारंटी और ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *