हनुमानगढ़ में विस्फोटक खिलाने से गोवंश की मौत:गोसेवकों ने जताया रोष, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

हनुमानगढ़ में गोवंश को मारने की नीयत से विस्फोटक पदार्थ खिलाने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ टाउन थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस घटना में एक नंदी गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी बाद में मौत हो गई।
सूर्यनगर निवासी पृथ्वीराज ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। परिवादी के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति ने टोल प्लाजा के नजदीक रोही कोहला क्षेत्र में गोवंश को विस्फोटक पदार्थ खिलाया। आंदोलन की चेतावनी
विस्फोटक के कारण नंदी बुरी तरह घायल हो गया था। गोसेवकों को फोन पर इसकी सूचना मिली, जिसके बाद नंदी को टाउन गोशाला फाटक पहुंचाया गया। वहां गोवंश का इलाज किया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
इस घटना को लेकर गोसेवकों में रोष है। उन्होंने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। टाउन थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई रामकुमार को सौंपी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *