हनुमानगढ़ में वीर बाल दिवस मनाया:भाजपा ने साहिबजादों को किया नमन, गुरुद्वारे में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम

हनुमानगढ़ टाउन में वीर बाल दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। भाजपा नगर मंडल ने नई आबादी स्थित गली नंबर 5 के गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर गुरु गोबिंद सिंह के चारों साहिबजादों के बलिदान को याद किया गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारे में शीश नवाकर शहीद साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए अरदास की। भाजपा नेता अमित चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि साहिबजादों ने कम उम्र में धार्मिक स्वतंत्रता और देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका साहस और त्याग देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जोर दिया कि साहिबजादों की शहादत समाज को अपने मूल्यों के प्रति दृढ़ रहने की सीख देती है। नगर मंडल अध्यक्ष नितिन बंसल ने बताया कि हर वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन छोटे साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह की वीरता की स्मृति में समर्पित है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 1705 में मुगल शासक वजीर खान के अत्याचारों के दौरान सरहिंद में दोनों साहिबजादों को जीवित दीवार में चुनवा दिया गया था। इतनी कम उम्र में भी उन्होंने धर्म से समझौता नहीं किया। इस कार्यक्रम में युवाओं ने गुरु परिवार की शहादत को नमन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रेम बंसल, जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी, राकेश नागपाल, मंडल मंत्री विकास डोडा, जिला उपाध्यक्ष ओम सोनी, जिला मंत्री शिमला मेहन्दीरता, प्रेरणा पाहुजा, पूनम कश्यप सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *