हनुमानगढ़ में सीए को पेशेवर आचरण के बारे में बताया:विशेषज्ञों ने कोड ऑफ एथिक्स व ऑडिटिंग मानकों पर दी जानकारी

हनुमानगढ़ में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। आईसीएआई की हनुमानगढ़ शाखा द्वारा आयोजित इस सेमिनार का मुख्य विषय ‘कोड ऑफ एथिक्स’ और ‘स्टैंडर्ड ऑन ऑडिटिंग’ था। इस सेमिनार का उद्देश्य सीए को पेशेवर आचरण, नैतिक मूल्यों और ऑडिटिंग के नवीनतम मानकों की विस्तृत जानकारी देना था। जोधपुर से आए विशेषज्ञ वक्ता सीए धवल कोठारी और सीए मृदुल मेहता ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी पेशे की विश्वसनीयता उसके नैतिक आचरण पर निर्भर करती है। उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए निष्पक्षता, ईमानदारी, गोपनीयता और पेशेवर दक्षता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि बदलते नियामक परिदृश्य में ‘कोड ऑफ एथिक्स’ का पालन केवल एक कानूनी आवश्यकता नहीं है, बल्कि यह पेशे की गरिमा बनाए रखने के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के समापन पर सीए एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सीए हर्ष जिंदल, सचिव सीए कमल जैन और सिकासा चेयरमैन सीए रमन गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *