हनुमानगढ़ में 11 दिव्यांगों को मिलीं स्कूटियां:राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर महिला सम्मेलन में की वितरित

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हनुमानगढ़ में आयोजित महिला सम्मेलन के दौरान 11 दिव्यांगों को स्कूटियां वितरित की गईं। यह वितरण अंबेडकर भवन में मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के तहत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महिलाओं और छात्राओं से जुड़ी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी है। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम में पालनहार योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, लाडो योजना, पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति और मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजनाओं के चयनित लाभार्थियों को भी मंच से सम्मानित किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी विक्रम शेखावत ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में जिले में अब तक कुल 67 स्कूटियां वितरित की जा चुकी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 2 लाख 15 हजार 579 पेंशनधारियों को 646.73 करोड़ रुपए की राशि से लाभान्वित किया गया है। इसके अतिरिक्त, पालनहार योजना के तहत 12,109 लाभार्थियों को 2.15 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की गई है। इस जिला स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव, सीईओ जिला परिषद ओपी बिश्नोई, सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, एसीईओ देशराज बिश्नोई, डीपीएम राजीविका वैभव अरोड़ा, सीडीईओ पन्नालाल कड़ेला, अमित चौधरी और पारस मिढ़ा सहित कई अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *