हनुमानगढ़-सूरतगढ़ रूट पर कई ट्रेनें रद्द:गंगानगर-मेरठ व नांदेड़ एक्सप्रेस का मार्ग बदला, उत्तर पश्चिम रेलवे के विकास कार्यों से रेल सेवाएं प्रभावित

उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर और दिल्ली मंडल में चल रहे विकास कार्यों के कारण श्रीगंगानगर से जुड़ी कई रेल सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। हनुमानगढ़-सूरतगढ़ रेलखंड पर रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) निर्माण और दिल्ली के किशनगंज स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते फरवरी में कई ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है। इससे उत्तर भारत और राजस्थान के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 12 फरवरी को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द डबली राठान-पीलीबंगा के बीच समपार फाटक संख्या 78 पर आरयूबी निर्माण कार्य के कारण हनुमानगढ़-सूरतगढ़ रूट की दो प्रमुख पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित होंगी। नांदेड़-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस भी प्रभावित

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *