हनुमान जंयती के लिए क्रेन से झंडा लगाते समय हादसा-VIDEO:क्रेन से नीचे गिरकर 1 युवक की मौत 1 घायल,परिजनों ने किया थाने का घेराव

अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के नवापारा में हाइड्रोलिक ट्रैक्टर क्रेन के पलटने से 1 युवक की मौत हो गई है। वही 1 युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। वही इस हादसे का सीसीटीवी वाडियो भी सामने आया है। जिसमें क्रेन अनियंत्रित होकर गिरते दिखाई दे रही है । वही क्रेन में काम कर रहे युवक उचाई से नीचे गिरते दिखाई दे रहे है। हनुमान जयंती को लेकर सोमवार की रात करीब 1 से 2 बजे(मंगलवार) बजे 3 युवक हाइड्रोलिक क्रेन में चढ़कर झंडा लगा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर हाइड्रोलिक क्रेन अनियंत्रित हो गई। जिससे नितुल और सागर सड़क पर उंचाई से गिर गए । जिससे उन्हें गंभीर चोट आई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां नितुल की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने किया थाने का घेराव नितुल की मौत के बाद आक्रोषित परिजनों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गोबरा-नवापारा थाना का घेराव कर दिया । और नारेबाजी करते हुए ने इस मामले में दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।बता दे की यह पूरी घटना नवापारा के वार्ड क्रमांक 12 की है।बीती रात नितुल (22) अपने साथियों के साथ हाइड्रोलिक ट्रैक्टर क्रेन में हनुमान जयंती महोत्सव के लिए डिवाइड में लगे खंबो पर झंडा लगा रहा था। सर में चोट लगने से मौत युवक नितुल के नीचे गिरने पर उसका सिर फट गया और खून बहने लगा । हादसे के बाद युवक को नवापारा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। युवक की हालात गंभीर देखते हुए उसे रायपुर के अंबेडकर अस्पताल रिफर किया गया। इलाज के दौरान नितुल की मौत हो गई। वही इस घटना क दूसरा युवक का नाम सागर बताया जा रहा है। जिसके कमर और पैर में गंभीर चोट आई है। जिसका इलाज चल जारी है। एक युवक खंभे में लटका रहा 3 युवक खंभे में झंडा बांध रहे थे। जिस समय क्रेन अनियत्रिंत होकर गिर रही थी। उसकी दौरान एक युवक ने खंभे को पकड़ लिया और लटका रहा जिसके चलते उसे कोई चोट नहीं आई है। बाद में युवक इक्ट्ठा होने लगे और उसे खंभे से नीचे उतारा गया ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *