आमेट में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार शाम विश्व हिंदू परिषद और समग्र हिंदू समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा रेलवे स्टेशन स्थित माई राम मंदिर से शाम 5 बजे प्रारंभ हुई और नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई बाहरी अखाड़े तक पहुंची। शोभायात्रा में ऊंट, घोड़े और शाही बग्गी आकर्षण का केंद्र रहे। राम दरबार, बाहुबली हनुमान, राधा-कृष्ण और खाटू श्याम की मनोहारी झांकियों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। यात्रा के दौरान युवा डीजे और बैंड-बाजों की धुन पर देशभक्ति गीतों पर नृत्य करते नजर आए। परंपरा और उत्साह का संगम आदिवासी सहरिया समुदाय के कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत कर समां बांधा। दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ता बहनों और व्यायामशाला के पहलवानों ने मार्ग में जगह-जगह अखाड़ा प्रदर्शन कर उत्सव में ऊर्जा भरी। बुलडोजर से पुष्पवर्षा, जयघोष से गूंजा आमेट बस स्टैंड पर बुलडोजर के माध्यम से पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। नगरभर में “जय श्रीराम” के जयकारों की गूंज रही। शोभायात्रा लक्ष्मी बाजार, सब्जी मंडी, बस स्टैंड सहित मुख्य बाजारों से होकर गुजरी। भक्ति, सुरक्षा और समर्पण शोभायात्रा के समापन पर महाआरती का आयोजन किया गया और हनुमानजी को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। थानाधिकारी ओम सिंह के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की कमान संभाली। मार्ग में जगह-जगह पुलिस जाप्ता तैनात रहा।


