हनुमान जयंती पर मेहंदीपुर बालाजी पर हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल:रामदेवरा में 551 किलो का विशाल रोट चढ़ाया; उदयपुर में मंशापूर्ण हनुमान को धारण करवाई पाग

राजस्थान में हनुमान जन्मोत्सव की धूम रही। मेहंदीपुर बालाजी धाम (दौसा) पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई, जबकि चूरू के सालासर बालाजी में भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए आधी रात में मंदिर के पट खोलने पड़े। जैसलमेर के रामदेवरा में 551 किलो का विशाल रोट चढ़ाया गया, जिसे तीन दिनों में तैयार किया गया। उदयपुर में श्री मंशापूर्ण हनुमान को 1111 मीटर की पाग धारण करवाई गई, वहीं कोटा में सुबह 7 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा निकाली गई। भीलवाड़ा के संकट मोचन हनुमान मंदिर में महंत बाबूगिरी के सानिध्य में हनुमानजी महाराज को 2500 किलो गुलाब जामुन का महाभोग लगाया गया और प्रतिमा को सोने का चोला पहनाया गया। जयपुर में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने खोले के हनुमान जी मंदिर में विधि विधान से महाआरती उतारी। इस दौरान पूर्व सांसद रामचरण बोहरा भी मौजूद रहे। उधर, सीकर में शोभायात्रा के दौरान मधुमक्खियों के हमले में 9 लोग घायल हो गए। अब देखिए, हनुमान जन्मोत्सव से जुड़ी PHOTOS….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *