हनुमान जी की मूर्ति खंडित:हनुमान जयंती के पर्व पर हुई घटना, हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग

झालावाड़ के संजय कालोनी में एक मैरिज गार्डन के पास स्थित मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति खंडित करने का मामला सामने आया है। मंदिर में हनुमान और शंकर भगवान की मूर्तियां स्थापित हैं। असामाजिक तत्वों ने शनिवार रात हनुमान जी की मूर्ति को खंडित कर दिया। इस घटना से स्थानीय समाज में रोष है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इसी मंदिर में पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है। 12 अप्रैल को हनुमान जयंती का पर्व होने पर भी इस तरह की घटना हो गई। हिंदू संगठनों ने कोतवाली पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर एक शिकायत पत्र सौंपा है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मौके पर वार्ड पार्षद के साथ हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मोहन सिंह राठौड़, अंशुल सिंह, हेमंत, मनु पाठक, पीयूष, धीरज, अनिल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *