हनुमान मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव आज

लोहरदगा| शहरी क्षेत्र अंतर्गत पुराना शुक्रबाजार में स्थित श्री सिद्धि विनायक हनुमान मंदिर श्री विश्वकर्मा मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव 17 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं सर्वप्रथम मंदिर परिसर में सुबह नौ बजे से पुजारी उत्तम शास्त्री और सूरज शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण व भक्तिभाव से पूरे विधि-विधान के साथ भगवान श्री हनुमान और भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कराई जाएगी। जिसके बाद दोपहर एक बजे से भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं समिति ने जिले के सभी हनुमान भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। भरनो| प्रखंड के मारासिली गांव के बगीचा में सरना समिति के तत्वाधान में दो दिवसीय सरना प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया सुकेश उरांव ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक जिगा सुसारन होरो, केंद्रीय अध्यक्ष नारायण भगत सहित समाज के अन्य लोग शामिल हुए। जिसमे गांव के पहान, पुजार द्वारा पूजा पाठ किया। साथ ही उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से प्रार्थना किया। कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से पहुंचे भजन मंडली के द्वारा भजन की प्रस्तुति दी गई। वहीं विधायक ने स्टेज पर पारंपरिक झूमर गीत गाया।और लोगों के साथ नृत्य भी किया। मौके पर उन्होंने कहा कि मारासिली गांव में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरना प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए और अपनी परंपरा, संस्कृति से जुड़कर एकजुटता का परिचय दिया, जो सराहनीय है। समाज के लोग इसी तरह मिलजुल कर रहे। मेरा सहयोग मिलता रहेगा। कार्यक्रम में पूरी रात भजन चलता रहा। मौके पर झामुमो अध्यक्ष जॉनसन बाड़ा, एतवा उरांव, लधुवा उरांव, बंधना उरांव, जतरू उरांव सहित सैकड़ों धर्मावलंबी शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *