सागर| खुरई रोड पर बेरखेरी सुवंश पंचायत के हफसिली गांव में मुख्य मार्ग पर नाला के पास चल रहे ईंट भट्टों के पास जंगली सूअर मृत मिला है। इसका शिकार किया गया था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मांस जब्त कर सैंपल जांच के लिए भेजा है। साथ ही ऊधम सिंह आदिवासी को शिकार के आरोप में हिरासत में लिया है। इससे पूछताछ की जा रही है। इसके साथ करीब 6 लोगों के होने की खबर है। मुख्य आरोपी को बचाए जाने की भी खबरें हैं। मृत सूअर अरविंद यादव की जमीन से जब्त किया गया है। जब्ती के बाद पुष्टि करने के लिए मांस का सैंपल जबलपुर लैब भेजा है। रेंजर सुभम जैन ने बताया कि सूअर के शिकार के मामले में ऊधम सिंह आदिवासी को पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जहां सूअर मिला वह अरविंद यादव की जमीन है।


