हमर धरोहर: दीवारों पर उभरती राजनांदगांव की पहचान, रंगों में सजी गौरवशाली विरासत

कमला कॉलेज की दीवारों पर शहर की ऐतिहासिक धरोहरों को रंगों में कलाकार उतार रहे हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत इसकी थीम हमर धरोहर दी गई है। जिसमें राजनांदगांव के ऐतिहासिक स्थलों की झलक आपको दिखाई देगी। कमला कॉलेज परिसर में पेंटिंग के जरिए शहर की धरोहरों को नया जीवन देकर स्वच्छता अभियान से जुड़ने का रचनात्मक प्रयास किया जा रहा है। यहां शहर के दिग्विजय स्टेडियम, दिग्विजय कॉलेज, मोहारा वाटर वर्क्स, तहसील कार्यालय, मोहारा एनीकट के अलावा अन्य कलाकृतियों को बनाए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *