हमले में घायल हुई पत्नी की मौत, पति गिरफ्तार

कोरबा | चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से घायल पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने हत्या के केस में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। घटना 14 फरवरी दोपहर सिटी कोतवाली अंतर्गत सीतामणी वैष्णो दरबार के पास बस्ती में हुई थी। जहां रहने वाला रामेश्वर साहू अपनी पत्नी सुनिता उर्फ सुक्रिता पर चरित्र शंका करता था। इस वजह से दंपती के बीच घरेलू विवाद होता रहता था। रामेश्वर काम नहीं करता था, इसलिए पत्नी सुनिता काम करती थी। घटना के दिन रामेश्वर ने पत्नी से पैसे की मांग की, उसके नहीं देने पर चरित्र शंका की बात पर उनके बीच विवाद हुआ। इस दौरान कमरे को अंदर से बंद करके रामेश्वर ने पत्नी पर चापड़ से कई हमले किए। चीख-पुकार सुनकर बचाने के लिए रामेश्वर की बहन निर्मला व मां सावन बाई वहां पहुंची तो उसने उनपर भी चापड़ से हमला किया। घटना में सुनिता गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *