भास्कर न्यूज | कोरबा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण का काम पूरा कर लिया गया है। शनिवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। अब जिले में मतदाताओं की संख्या 1 लाख 18 हजार 10 हो गई है। प्रारंभिक प्रकाशन के समय 8 लाख 17 हजार 410 मतदाता थे। दूसरे चरण में 12845 अपात्र पाए गए। जिले में 13445 नए नाम जुड़ने से 600 मतदाता बढ़े हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण के पहले जिले में मतदाताओं की संख्या 9 लाख 51 हजार 278 थी। इसमें 4 लाख 9417 पुरुष और 4 लाख 7974 महिला मतदाता थे। थर्ड जेंडर मतदाता 19 थे। पहले चरण में पुनरीक्षण के बाद दिसंबर में प्रारंभिक प्रकाशन के समय 8 लाख 17 हजार 410 मतदाता बचे। इसमें 4 लाख 9417 पुरुष, 4 लाख 7974 महिला व 19 थर्ड जेंडर मतदाता थे। मृत्यु, अनुपस्थिित, स्थानांतरण, दो जगह नाम होने से 1 लाख 33 हजार 741 मतदाताओं के नाम काटे गए थे। प्रारंभिक प्रकाशन के बाद 22 जनवरी तक दावा-आपत्ति ली गई। 14 फरवरी तक निराकरण किया गया। कैटिगरी-ए में 3 लाख 15960, कैटेगरी-बी में 4 लाख 60 हजार 677 और कैटेगरी-सी में 40882 मतदाताओं के नाम थे। नो मैपिंग में शामिल 40 हजार 882 मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया था। इसके साथ ही 2 लाख 46684 मतदाताओं का फिर से बीएलओ ने सत्यापन किया। इन मतदाताओं के नाम, सरनेम और त्रुटि होने पर फिर से दस्तावेज लिए गए। दस्तावेज नहीं होने पर 12845 मतदाताओं को अपात्र माना गया। इस दौरान नाम जोड़ने के लिए 14 हजार 91 आवेदन मिले। इसमें 646 को निरस्त किया गया। 13445 मतदाताओं का नाम जोड़ा गया। नाम काटने के लिए 333 आवेदनों में से 17 को निरस्त कर 315 नाम को विलोपित किया गया। इसी तरह स्थल परिवर्तन के लिए प्राप्त 4773 आवेदनों में से 586 को निरस्त किया गया। 4187 नामों का संशोधन किया गया। अब 8 लाख 18 हजार 10 मतदाता बचे हैं। 600 मतदाता बढ़े हैं। दोनों चरणों के पुनरीक्षण के बाद 1 लाख 33 हजार 268 मतदाता कम हुए हैं।


