रांची| सांसद राहुल गांधी मंगलवार को रांची पहुंचे। एयरपोर्ट से वह सीधे रामगढ़ के नेमरा पहुंचे। गुरुजी के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा.. अंतिम जोहार, दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी। आप आदिवासी अस्मिता और जल-जंगल-जमीन के अडिग रक्षक, न्याय के मार्गदर्शक थे। हमारी सोच में आप हमेशा जीवित रहेंगे।


