मनेंद्रगढ़| दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में विश्व श्रमिक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। विद्यालय परिवार ने इस विशेष अवसर पर अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करते हुए गरिमामय समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों के ससम्मान स्वागत से हुई, जहां उन्हें तिलक लगाकर मंच पर आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका पूनम सिंह एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। शिक्षकों ने अपने उद्बोधन में कहा, आप हैं तो हम हैं और यह विद्यालय है। आपकी मेहनत हर ईंट में बसी है। आपके योगदान को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।


