हमाली भुगतान की मांग को लेकर गोंगपा ने निकाली रैली

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर धान खरीदी केंद्रों में व्याप्त अव्यवस्था और किसानों को हमाली शुल्क का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बैनर तले किसानों ने विशाल रैली निकाली। यह रैली प्रेमाबाग से शुरू होकर कुमार चौक होते हुए कलेक्टर कार्यालय के समीप पहुंची, जहां प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। रैली में शामिल किसानों व पार्टी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमराई हुई है। किसानों को स्वयं ही धान के बोरे उतारने, सिलाई करने और अन्य श्रम कार्य करने पड़ रहे हैं। शासन द्वारा निर्धारित 34 रुपए प्रति क्विंटल हमाली शुल्क का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। आंदोलनकारियों ने कहा कि खरीदी केंद्रों पर मजदूरों की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है और इसका सीधा असर किसानों पर पड़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *