हमीरपुर की कोमल को हिमाचल-बोर्ड की मेरिट में 10वां स्थान:500 में से 475 अंक हासिल किए, रोजाना की 10-12 घंटे पढ़ाई

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बड़सर उप-मंडल स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला व्याड की छात्रा कोमल कौशल ने शानदार सफलता हासिल की है। कोमल ने 12वीं की परीक्षा में साइंस स्ट्रीम में 500 में से 475 अंक प्राप्त कर हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की मेरिट सूची में 10वां स्थान बनाया है। कोमल के पिता बिजली बोर्ड में कार्यरत हैं और माता गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और बड़ों को दिया है। कंप्यूटर साइंस में बीटेक करना लक्ष्य : कोमल कोमल ने बताया कि वह रोजाना 10-12 घंटे पढ़ाई करती थीं। नींद आने पर 10-15 मिनट टहलकर फिर पढ़ाई में जुट जाती थीं। उन्होंने शुरू से ही टॉप-10 में जगह बनाने का लक्ष्य रखा था। इस उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, स्थानीय विधायक इंद्र दत्त लखनपाल और पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा ने कोमल को शुभकामनाएं दी हैं। कोमल का अगला लक्ष्य आईआईटी से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक करना है। वर्तमान में वह एचपी टेक्निकल यूनिवर्सिटी सुंदरनगर में परीक्षा दे रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *