हमीरपुर में एक दिन में दो सरकारी बसें खराब:चंडीगढ़ और समताणा रूट पर यात्री परेशान, सीएम से जांच की मांग

हिमाचल प्रदेश के सीएम के गृह जिले हमीरपुर में सरकारी बसों की खराब स्थिति से यात्री परेशान हैं। एक ही दिन में डिपो की दो बसें अलग-अलग स्थानों पर खराब हो गई। सुबह घोड़ी धवीरी से चंडीगढ़ जा रही बस कुआं चौक पर खराब हो गई। शाम करीब 6:30 बजे हमीरपुर से समताणा जा रही दूसरी बस बिझड़ी सरकारी अस्पताल के पास बंद पड़ गई। यात्रियों को बीच रास्ते में ही छोड़ा दोनों मामलों में यात्रियों को बीच रास्ते में ही छोड़ दिया गया। शाम के समय बस का खराब होना यात्रियों के लिए विशेष चिंता का विषय है। यात्री अपने गंतव्य तक कैसे पहुंचें, यह बड़ी समस्या बन जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब मुख्यमंत्री के गृह जिले का यह हाल है, तो अन्य जिलों की स्थिति और भी खराब होगी। अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मामले की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि लाखों रुपए वेतन लेने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। साथ ही खराब बसों को रूट पर भेजने वाले दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *