हमीरपुर में घास काटने जा रहे युवक की मौत:पैर फिसला, टाइल पर सिर के बल गिरा, दो बच्चों का पिता

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पैर फिसलने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार (46) के रूप में हुई है। घटना सुजानपुर की है। घटना सुबह के समय की है, जब विजय कुमार अपने जानवरों के लिए घास काटने जा रहे थे। ग्राम पंचायत पनोह के उप प्रधान राजेंद्र सिंह के अनुसार, रास्ते में विजय कुमार का पैर फिसल गया। वह पेवर टाइल पर सिर के बल गिरे, जिससे उनकी नाक से खून निकलने लगा। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें घर पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उन्हें हमीरपुर स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक दिहाड़ी मजदूरी करते थे। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी। विजय कुमार अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *